भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना… केजरीवाल के हाथ में है पंजाब की मान सरकार का रिमोट

आज की ताजा खबर पंजाब

सीएम मान को पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए… ना कि केजरीवाल के दबाव में आना चाहिए- राहुल गांधी

टाकिंग पंजाब

होशियारपुर। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के 5वें दिन राहुल गांधी होशियारपुर पहुंचे जहां उन्होनें आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान से कहना चाहता हूं.. आप पंजाब के CM हो.. पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए… दिल्ली-केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए। यह पंजाब की इज्जत की बात है।        उन्होनें कहा कि आपके किसानों मजदूरों की बात सुन कर काम करना चाहिए। किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। कांग्रेस की सरकार में पंजाब यहीं से चलता था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हिंदुस्तान के हर प्रदेश का इतिहास होता है। हर प्रदेश की भाषा अपना इतिहास, जीने का तरीका होता है। पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए।         इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को शहीद बताया। उन्होनें कहा कि यात्रा के दौरान जहां 5-6 लोगों को चोट लगी व वहीं, 5-6 लोग इस यात्रा में शहीद हुए हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि 4-5 दिन के बाद थकान बिल्कुल गायब हो गई। इसके पीछे कारण है कि हम अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं कर रहे। आपकी शक्ति का प्रयोग कर रहे हैं। आपका प्यार मुझे आगे धकेल रहा है। सुबह फ्रेश उठता हूं तो रात को भी फ्रेश सोता हूं। मैं इस प्यार के लिए लोगों का आभारी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *