सत्ता घुमण कत्ल केस के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.. पुलिस जल्द कर सकती है पुष्टि

आज की ताजा खबर क्राइम
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया राजस्थान से गिरफ्तार.. जल्द ही लाया जाऐगा जालंधर
टाकिंग पंजाब

जालंधर। शहर की मकसूदां सब्जी मंडी में 2 दिन पहले यानि शनिवार सुबह मंडी में ही काम करने वाले सत्ता घुमण का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। माना जा रहा है कि यह कत्ल मंडी में चौकीदार को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ था। इस कत्ल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस काफी जद्दोजहद कर रही थी, जिसके बाद सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस को कामयाबी मिल गई है।

पुलिस को आरोपियो के बारे में पता चल चुका था, जिसके चलते पुलिस ने रविवार को सीआईए और एंटी नारकोटिक की टीम द्वारा आरोपियों के घरों में रेड की थी। इस दौरान सभी आरोपियों के करीबियों से सख्ती से पूछताछ भी की गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जहां पर यह लोग मर्डर करने के बाद जाकर छुप गए थे। पुलिस को इस बात की खबर मिली थी कि आरोपी राजस्थान में छिपे हुए हैं व पुलिस कल से ही राजस्थान में इनकी तालाश में जुटी हुई थी।
     आखिरकार पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। आरोपियों को राजस्थान से लाने लिए जालंधर से पुलिस फोर्स भेज दी गई है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड व राहुल सभ्रवाल के अलावा एक अन्य आरोपी शामिल है। पुलिस जल्द ही इन आरोपियों को पकड़े जाने की अधिकारिक तौर पर पुष्टि कर देगी।बता दें कि मकसूदां मंडी से चौकीदार मुकेश का अपहरण करके उसके मालिक बैंक कॉलोनी, नजदीक बाबा मोहन दास नगर के रहने वाले स्वतंत्र सिंह घुम्मण उर्फ सत्ता घुम्मण पुत्र मोहन सिंह को बुलाया।
  स्वतंत्र सिंह घुम्मण उर्फ सत्ता घुम्मण के वहां पहुंचने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या करने से पहले आरोपियों ने मृतक की दोनों टांगे तोड़ीं और फिर सिर व मुंह पर कई गंभीर वार किए थे। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में थाना-1 की पुलिस ने मृतक सत्ता के पिता मोहन सिंह के बयान पर न्यू अमर नगर के नीतिश उर्फ गुल्ली, अर्जुन कुमार, आर्यन नगर का राहुल और अन्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 364 (अपहरण), 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *