फाउंडेशन डे को होगा सेंट सोल्जर का चैरिटी शो “साँझां प्यार दियां”

शिक्षा

“साँझां प्यार दियां” के लिए अबतक कुल 64 लाख 51 हज़ार की राशि चैरिटी में दी जा चुकी है- चेयरमैन अनिल चोपड़ा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलासीमिया, सहारा सेवा समिति, 1313 कमेटी के बच्चों, बुजुर्गों की आर्थिक रूप शिक्षा, मैडिकल, शादियाँ, खाने- पीने में मदद करने के लिए हर वर्ष चैरिटी शो करवाया जाता है और सहायता राशि दी जाती है। इसके अगले पड़ाव में सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा अपने फाउंडेशन डे के अवसर पर दसवां चैरिटी शो “सांझां प्यार दियां” सेंट सोल्जर कैंपस जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास 17 फरवरी को करवाया जा रहा है जिसमें होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर रहेंगे।    इसके बारे में जानकारी देते ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स द्वारा अपनी एक दिन की सैलरी को डोनेट किया गया जिससे एकत्रित होने वाली राशि पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम,होप फॉर लाइफ के इंचार्ज को चैक के रूप भेंट की जाऐगी। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, होप फॉर लाइफ (थैलासीमिया) सहारा सेवा समिति, 1313 कमेटी को 8 लाख की कुल चैरिटी भेंट की जाएगी और इसे मिलकर अब तक कुल 64 लाख 51 हज़ार की राशि चैरिटी में दी जा चुकी है।     उन्होंने कहा कि “साँझां प्यार दियां” चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण वश अपनों से दूर हैं और ऐसी संस्थाओं का हिस्सा हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमरोज और होनहार योग्य छात्रों के लिए हर वर्ष 1 करोड़ से अधिक मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप भी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *