जहां पर होनी है जी20 की बैठक.. वहीं पर लिखे मिले खालिस्तान के समर्थन में नारे

आज की ताजा खबर पंजाब

आंतकी पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा.. जी20 का खालिस्तान में वैल्कम.. खालिस्तान भारत का हिस्सा नहीं

टाकिंग पंजाब

अमृतसर। अति संवेदनशील स्पॉट कहे जाने व जहां पर जी20 की बैठक भी होनी है, उसी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे बैनर मिले हैं। इन बैनरों पर जी20 का खालिस्तान में वैल्कम के साथ खालिस्तान भारत का हिस्सा नहीं है, भी लिखा गया है। इन नारों के बैनर लगवाने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है।पंजाब में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से ठीक पहले खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति आज 4 घंटे के अमृतसर दौरे पर हैं।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 4 घंटे के अमृतसर दौरे पर हैं। उनका प्लेन दोपहर 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। राष्ट्रपति गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के अलावा जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और रामतीर्थ जाएंगी। उनके दौरे को देखते हुए दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक अमृतसर ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया। पन्नू ने 15 से 17 मार्च तक अमृतसर से बठिंडा रेलवे मार्ग बाधित करने की धमकी भी दे दी है। पन्नू का कहना है कि जो भारतीय हकूमत को बददुआ दे रहे हैं, उनसे कहना है कि बददुआ से खालिस्तान नहीं बनेगा। सिख आज भी गुलाम हैं व यह आजादी हथियार उठाने के बाद मिलेगी। इतना ही नहीं, आतंकी पन्नू ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को नसीहत दी है।      आतंकी पन्नू का कहना है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के टूटने की बात जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह कर रहे हैं व इसे सिखों की मिनी पार्लियामेंट भी कह रहे हैं। लेकिन उन्हें पता है कि यह बादल परिवार के कब्जे में है। इस बादल परिवार ने ही सिखों पर पहला हमला करवाया था। गोल्डन टेंपल पर हमला भी इन्हीं के कहने पर हुआ। यह खुद केंद्र के इशारों पर चलते हैं। हैरानी की बात यह है कि आंतकी पन्नू आए दिन पंजाब के शहरों में ऐसे खालिस्तान के समर्थन में नारे लगवा रहा है। इसके बावजूद पुलिस इन नारों को हटाने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। जहां आंतकी पन्नू यह नारे लिखवाता है, वहीं पर पुलिस प्रशासन उसे काले पेंट से मिटा देता है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।     यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पंजाब की दीवारों पर आंतकी पन्नू ने इस तरह से खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाए हैं। इससे पहले भी कईं बार इस तरह के नारे पंजाब की दिवारों पर लिखे मिलें हैं। इतना ही नहीं पन्नू की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री को धमकी देना व अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को नसीहत देना व पंजाब व देश के नेताओं के खिलाफ जहर उगलना आम बात हो गई है, जिसकी तरफ पंजाब व केंद्र सरकारें ध्यान नहीं दे रही है। अब की बार तो जी20 सम्मेलन वाली जगह पर ही नारे लिखे मिलना पुलिस व मान सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *