सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट में फन डे स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

शिक्षा

प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने विजयी छात्रों को किया पुरस्कृत

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा फन डे स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के लिए फ्रीज डांस, नीडल थ्रेड रेस, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर, बैलून फाइट, रस्साकशी आदि विभिन्न खेलों की प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया।        नीडल एंड थ्रेड रेस में यूनिस ने पहला, हरकीरत ने दूसरा, विनय ने तीसरा, लेमन रेस में साहिल ने पहला, अकरण ने दूसरा, सिमरन कौर ने तीसरा, म्यूजिकल चेयर में सिमरन ने पहला, प्रिंस ने दूसरा, हरकीरत ने तीसरा, बैलून फाइट में सिमरन ने पहला, राणा प्रताप ने दूसरा, यूनिस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्रों को प्रिंसिपल संदीप लोहानी द्वारा पुरस्कृत किया गया।     इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए एक्टिविटी इंचार्ज कीर्ति शर्मा व यश मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के लिए खेल भी महत्वपूर्ण है। खेल से शरीर स्वास्थ्य व मन भी प्रसन्न रहता है। आज के माहौल बच्चों के लिए पढ़ाई का बोझ बहुत अधिक है। पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए खेल भी महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास होता है।        बच्चों के विचारों में निखार आता है। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान प्रिंसिपल संदीप लोहानी, मनीष गुप्ता, अखिल ठाकुर, गौतम सोढ़ी, रोहित राज, गगनदीप सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *