सवा दो महीने में दूसरी बार सीएम मान ने किया मंत्रियों के विभागों में फेरबदल

आज की ताजा खबर पंजाब

अमन अरोड़ा से छिने दो विभाग… अब कुल चार विभागों की बची जिम्मेदारी 

टाकिंग पंजाब

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सवा दो महीने में दूसरी बार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जिसमें सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ बयानबाजी करने वाले अमन अरोड़ा से लोकल बॉडीज और लोक संपर्क जैसे दो बड़े महकमे वापस ले लिए गए। इनकी जगह अमन अरोड़ा को प्रशासनिक सुधार महकमा दिया गया व वहीं, चेतन सिंह जौड़ामाजरा को लोक संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।   चेतन सिंह जौड़ामाजरा से फूड प्रोसेसिंग महकमा वापस लेते हुए लालजीत सिंह भुल्लर को सौंपा गया।  अमन अरोड़ा के पास अब कुल चार विभागों की जिम्मेदारी रहेगी जबकि भगवंत मान कैबिनेट में अभी भी मंत्रियों के तीन पद खाली है। आपको बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी 2023 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद सीएम भगवंत मान द्वारा मंत्रियों के महकमों में फेरबदल किया गया था।      सरारी के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद 7 जनवरी को ही डॉ. बलवीर सिंह को नए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। उस समय डॉ. बलवीर सिंह को सेहत मंत्रालय, चेतन सिंह जोड़ामाजरा को फूड प्रोसेसिंग और बागवानी, हरजोत सिंह बैंस को एजुकेशन, मीत हेयर को माइनिंग व अनमोल गगन को टूरिज्म, निवेश प्रोत्साहन, लेबर, हॉस्पिटैलिटी महकमे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *