पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह पर लगाया एनएसए

आज की ताजा खबर पंजाब

अमृतपाल सिंह को भी जल्द ही गरिफ्तार कर सकती है पुलिस ,, अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने लगाया आरोप.. उसका बेटे को जान को खतरा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अमृतपाल सिंह के चाचा ने पंजाब पुलिस के सामने खुद सरेंडर किया है। पुलिस का दावा है कि उसने देर रात 2 बजे जालंधर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। वहीं इस संबंध में बड़ी खबर सामने आ रही है कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह पर NSA लगा दिया है। शनिवार को गाड़ी में अमृतपाल सिंह का चाचा हरजीत सिंह भी मौजूद था। पुलिस के नाके पर अमृतपाल के साथ उसका चाचा और ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल हो गए थे।    यह वही शख्स है जो हर समय अमृतपाल के साथ रहता तो रहता ही था, उसकी भी गाड़ी चलाता था। इसके अलावा अमृतपाल सिंह के ड्राइवर हरप्रीत सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। यह सारा ऑपरेशन जालंधर पुलिस ने किया है व पुलिस ने उनकी मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली है। इन दोनों की ग्रिफ्तारी के बाद क्यास लगाए जय रहे है कि पुलिस अमृतपाल सिंह को भी जल्द ही गरिफ्तार कर सकती है।पंजाब में वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस को अमृतपाल के जालंधर में छिपे होने की आशंका है। जिले के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी गई है।   अमृतपाल सिंह की की शाहकोट में आखिरी लोकेशन की सीसीटीवी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अमृतपाल सिंह गाड़ी लेकर भाग रहा है।  जालंधर ग्रामीण एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी। पंजाब में पुलिस ने रविवार को कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया और कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने अमृतपाल के 34 और समर्थकों को गिरफ्तार किया है और उसके चार करीबी सहयोगियों को असम की जेल में भेजा है। पकड़े गए सभी समर्थकों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है व अमृतपाल सिंह के चाचा हरप्रीत सिंह पर लगाया गया एनएसए भी इसी कार्रवाई का हिस्सा बताया जा रहा है।     अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी जान को खतरा है। तरसेम सिंह ने कहा उसके बारे में कल से कोई जानकारी नहीं है। हमें लग रहा है कि उसे पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है   उधर दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने इंटरनेट पर लगाई गई पाबंदी को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दिया है। इंटरनेट के बंद होने से लोगों के कारोबार का काफी नुक्सान हो रहा है, लेकिन पुलिस व सरकार का कहना है कि राज्य में अमन शांति बनाए रखने के लिए इन सेवाओं को बंद करना जरूरी हो गया है, जिसके कारण ​इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *