
चंडीगढ। शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग की मिट्टी की कसम खाकर लंदन में बदला लिया था। शहीद ऊधम सिंह को शहीद का दर्जा देने वाली केंद्र सरकार कौन होती है ? राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से किसी सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है। इन बातों का प्रग्टावा आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में किया। वह सुनाम में शहीद-ए-आजम ऊधम सिंह की बरसी पर उन्हें श्रद्दा सुमन भेंट करने पहुंचे थे। सी.एम. भगवंत मान ने सुनाम पहुंच कर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।
इस दौरान भी सीएम मान ने विरोधियों पर निशाना लगाना नहीं चूंके। उन्होंने कहा कि यदि भारत रत्न शहीद ऊधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दिया जाए तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा। लोगों में शहीदों के लिए पहले ही बड़ा रूतबा है। ऐसे में केंद्र सरकार एनओसी देने वाली कौन होती है कि कौन शहीद है और कौन नहीं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में शहीदों की कुछ निशानियां मौजूद हैं। इनमें भगत सिंह व अन्य शहीदों के फांसी के रस्से व कुछ अन्य निशानियां हैं, लेकिन पाक में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। इन सभी निशानियों को भारत लाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल पर पर्चा दर्ज किया गया है और वह किसी को नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि वह धमकियां नहीं दे रहे हैं सभी से हिसाब लेंगे। सीएम मान ने कहा कि मनप्रीत बादल उन्हें राजनीती में लेकर आए थे।
उन्होंने कहा कि वह तो आज भी वैसे ही हैं, लेकिन मनप्रीत बादल बदल गए हैं। मनप्रीत बादल कसमें खाकर भूल गए और कांग्रेस व भाजपा में शामिल हो गए उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल सबसे बड़े ड्रामेबाज है। उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिलना चाहिए। हमें अंग्रेजो से आजादी मिली पर अपनों से नहीं मिली है। इसके साथ ही उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी जो पहले गालियां देते थे अब भाजपा में चले गए। उन्होंने सुनील जाखड़ को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले वह कांग्रेस के प्रधान थे अब बीजेपी के प्रधान बन गए हैं। सीएम मान ने कहा किसारे कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही पंजाब में बाढ़ के कारण हुए नुक्सान को लेकर सी.एम. मान ने कहा कि एक-एक नुक्सान की भरपाई की जाएगी। इसके साथ ही 15 अगस्त तक गिरदवारी करके लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा। किसानो का किसी तरह का कोईज्ञ नुक्सान नहीं होने दिया जाऐगा।
उधर दूसरी तरफ पंजाब भाजपा ने फिर एक बार फिर से सीएम भगवंत मान पर तंज कसा है। पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीएम भगवंत मान की एक वीडियो अपलोड की है, जिसमें भगवंत मान को 4 लोग उठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के पीछे सीएम मान का एक साल पुराना बयान जोड़ा गया है। इसमें भगवंत मान कहते सुनाई दे रहे हैं कि चार लोग यहां से पकड़ते हैं, चार लोग वहां से पकड़ते हैं, फिर लाकर स्टेज पर खड़े कर देते हैं और फिर सीधा आकर कह देते हैं कि एक मौका और दो, सेवा करनी है। आगे कहा जा रहा है कि अब सेवा करवाने का समय है। बहुत सेवा कर ली, बस करो। दरअसल विरोधी पार्टीयां सीएम भगवंत मान को नीचा दिखाने की कोशिश में लगी रहती हैं। किसी न किसी बहाने सीएम मान पर निशाना साधा जाता है, लेकिन सीएम भगवंत मान इसके बाद भी विरोधियों के हर चाल का जवाब देते रहते हैं। शब्दों की महारत हासिल है, जिसके चलते उनके विरोधी शब्द बाण चलाने के मामले में उनसे पीछे रह जाते हैं। 








