India No.1 News Portal
कांग्रेस पार्टी ने लेटर जारी कर विक्रम चौधरी पर लगाया पार्टी खिलाफ गतिविधियां करने का आरोप…
पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा एक लेटर जारी किया है, जिसमें विक्रम चौधरी को पार्टी खिलाफ गतिविधियां करने का आरोप लगा सस्पेंड करने की बात कही गईं है। दरअसल विक्रम चौधरी उस समय से ही चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे है, ज़ब से कांग्रेस ने कर्मजीत कौर की टिकट काटकर पूर्व सीएम चन्नी को दे दी थी।
आज पहली बार नहीं है ज़ब विक्रम चौधरी ने चन्नी के खिलाफ जहर उगला हो, इससे पहले भी वह चन्नी को शकुनि मामा बताया था। हालांकि यह इससे पहले चन्नी ने विक्रम चौधरी को दुर्योधन कह कर उनकी प्रतिष्ठा पर वार किया था। चन्नी ने कहा था कि चौधरी परिवार को खत्म करने में बिक्रमजीत का हाथ है।
संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में नहीं मारे गए थे, वह कर्मजीत कौर के बीजेपी जॉइंन करने से मारे गए हैं। इसका जवाब देते हुए बिक्रमजीत चौधरी ने चन्नी को मामा शुकिनी कह दिया था। हालांकि इसके बाद चन्नी कुछ नहीं बोले व उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। मगर अब बिक्रमजीत चौधरी के जारी किये बयान परकार्रवाई करते हुए आलाकमान ने विक्रम चौधरी की विधायकी सस्पेंड कर दी है।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in