India No.1 News Portal
तीज मनाने का उद्देश्य बच्चों का अपनी भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति प्रेम को पुनर्जीवित करना रहा
तीज मनाने का उद्देश्य बच्चों का अपनी भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति प्रेम को पुनर्जीवित करना है। इस अवसर पर स्कूल परिसर को ताजे फूलों व रंग -बिरंगे रिबनों से सजाया गया। बच्चे पारंपरिक परिधानो में सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे। इस अवसर पर लड़कियों ने कलाइयों पर रंग-बिरंगी सुंदर चूड़ियाँ पहनकर और हाथों में मेहंदी सजाकर अपनी लोक संस्कृति का परिचय दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गिद्दा व भाँगड़ा की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
बच्चों ने झूला झूलकर पारंपरिक तीज के गीतों का आनंद लिया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि तीज का त्योहार हरियाली का प्रतीक है। यह उस समय को संदर्भित करता है, जब भारतीय किसान फसलें बोते हैं। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स) ने बच्चों को तीज पर्व के महत्व के बारे में बताया और कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से ही विद्यार्थियों को अपने देश की संस्कृति से जोड़ा जा सकता है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in