Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6121 पिछले 11 सालों में 21 देशों ने दिया भारतीय पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान – My CMS
मॉरीशस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन देने का किया ऐलान
टाकिंग पंजाब
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दौरे पर हैं। इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। पीएम मोदी को मिलने वाले सम्मान की बात करें तो अब तक 21 देश प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वह 21 देश कौन से हैं, जिन्होंने पीएम मोदी को सम्मानित किया है ? आइए एक नजर डालते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर में मिले प्रमुख सम्मान मिले हैं, जिनमें 2016 में सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुलअजीजसैश शामिल है। इसके अलावा 2016 में ही अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान स्टेट आर्डर ऑफ़ग़ाज़ी आमिर अमानुल्लाह खान, 2018 में फिलिस्तीन का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन शामिल है। इसके अलावा 2019 में संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद व इसके साथ ही 2019 में मालदीव का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान आर्डर ऑफ़ दी डिस्टिंगुइशड रूल ऑफ़ निशान इज़्ज़ुद्दीन व 2019 में ही बहरीन का सर्वोच्च सम्मान किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां मिल चुका है। साल 2019 में ही रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान जो कि 2019 में घोषित हुआ व 2024 में दिया गया, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू द एपोस्टल शामिल है। पीएम को साल 2020 में अमेरिका का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान लीजन ऑफ मेरिट मिल चुका है, वहीं 2021 में भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुकग्यालपो भी मिल चुका है। इसके अलावा साल 2023 में तो जैसे पीएम को मिलने वाले आवार्ड का सैलाब ही आ गया। साल 2023 में पीएम मोदी को फिजी का सर्वोच्च सम्मान कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, 2023 में पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, साल 2023 में पलाऊ का सर्वोच्च सम्मान एबाकल पुरस्कार, साल 2023 में ही मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल, 2023 में फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजनऑफ़ ऑनर मिल चुका है।, 2023 में ग्रीस का सर्वोच्च सम्मान द ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर भी मिल चुका है। इसके साथ ही साल 2024 में भी पीएम मोदी को मिलने वाले अवार्ड की संख्या कम नहीं है। साल 2024 में नाइजीरिया का राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ नाइजर, साल 2024 में गयाना का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार द आर्डर ऑफ़ एक्सीलेंस, साल 2024 में ही डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार डोमिनिका अवार्ड ऑफ़ ऑनर मिल चुका है। साल 2024 में ही बारबाडोस का सर्वोच्च सम्मान आनरेरी आर्डर ऑफ़ फ्रीडम ऑफ़ बारबाडोस, साल 2024 में कुवैत का राष्ट्रीय पुरस्कार द आर्डर ऑफ़ मुबारक अल-कबीर भी मिल चुका है। इसके अलावा साल 2025 में मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान द ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन मिलने वाला है। देश के पीएम मोदी को मिले अन्य बड़े सम्मान की बात करें तो 2018 में संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड, साल 2018 में ही संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान सियोल शांति पुरस्कार, साल 2019 में सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन प्रथम फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार पीएम मोदी को उनके “राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व” के लिए दिया गया। इसके अलावा साल 2019 में ‘ग्लोबलगोलकीपर’ पुरस्कार, साल 2021 में स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड व कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स द्वारा वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के लिए नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिए भी अवार्ड मिल चुका है।