India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने वर्कशाप की सफलता पर विभाग को दी बधाई
कैमड्रा एक कैमिकल ड्राइंग साफ्टवेयर है जिसकी सहायता से नए कैमिकल स्ट्रक्चर, रिएक्शन तथा डायग्राम बनाए जाते हैं ताकि मुश्किल कैमिकल कंपाउंड की बनावट को समझा जा सके। दीपशिखा ने कहा कि वर्कशाप का उद्देश्य प्रतिभागियों को कैमड्रा से परिचित करवाना तथा थ्री डी विजुएलाइजेशन के माध्यम से उन्हें बेहतर तरीके से समझना था। छात्राओं को हैंड्स ऑन अनुभव दिया गया।
वर्कशाप का संचालन विभाग के फैकल्टी सदस्यों डॉ. वंदना ठाकुर, डॉ. रजनीत कौर व तनीषा द्वारा किया गया। इस वर्कशाप में कुल 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि एचएमवी का उद्देश्य सदैव ही छात्राओं को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देना रहा है जिससे छात्राएं अपने क्षेत्र में परिपक्व हो जाती हैं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in