India No.1 News Portal
इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के लिए सदैव ज्ञानवर्धक रहते हैं- प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन
उन्होंने कहा कि आज हम कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) के युग में प्रवेश कर चुके हैं जिसमें मानवीय मूल्यों व संस्कारों की अति आवश्यकता है और उन्हीं मूल्यों व संस्कारों से जोडऩे में इस प्रकार के आयोजन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के कनवीनर व विभागाध्यक्षा डॉ. गगनदीप, सेक्रेटरी व सहायक विभागीय सदस्य डॉ. दीपाली व डॉ. गौरव वर्मा को बधाई दी। डॉ. आशीष अरोड़ा ने छात्राओं को मैथेमेटिक्स के विस्तृत इतिहास से परिचित करवाते हुए गणित की दुनिया में भारत के योगदान और इसके क्षेत्र विषय की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग की ओर से इंटर कालेज प्रतियोगिताओं का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रस्तुतिकरण में प्रथम स्थान पर रामगढिय़ा कालेज, द्वितीय एमजीएन कालेज ऑफ एजुकेशन व डीएवी यूनिवर्सिटी, तृतीय स्थान पर एचएमवी व कमला नेहरू कालेज फगवाड़ा रहा। एनजेएसए गर्वमेंट कालेज कपूरथला, कमला नेहरू कालेज, बीएएम खालसा कालेज, एजीपे कालेज ऑफ मैनेजमेंट को सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रामगढिय़ा कालेज, एमजीएन कालेज ऑफ एजुकेशन व एचएमवी द्वितीय, लायलपुर खालसा कालेज फार वुमैन तृतीय रहा। एसएन कालेज बंगा, केआरएमडीएन कालेज, एसजीजीएस खालसा कालेज, माता गुजरी खालसा कालेज, लायलपुर खालसा कालेज को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में डीएवी यूनिवर्सिटी प्रथम, एमजीएन कालेज आफ एजुकेशन द्वितीय व एचएमवी तृतीय स्थान पर रहा। विभागाध्यक्षा डॉ. गगनदीप ने सभी प्रतिभागी टीमों को उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए बधाई दी। कुल 15 कालेजों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया व 100 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभागिता की। इस अवसर पर पोस्टर प्रस्तुतिकरण चरणजीत कौर व रंगोली प्रस्तुतिकरण राजविंदर कौर के संरक्षण में समपन्न हुआ। क्विज प्रतियोगिता डॉ. गौरव वर्मा के संरक्षण में करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दीपाली द्वारा प्राचार्या, मैनेजिंग कमेटी, डिपार्टमेंट आफ बायोटैक्नालोजी व सभी प्रतिभागी कालेजों व उनके प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया। मंच संचालन एमएससी की छात्रा गौरवी ने किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in