India No.1 News Portal
लैब में छात्राओं ने लैब के विभिन्न हिस्सों की जानकारी की एकत्र
सिनर्जी लैब की डायरैक्टर डॉ. दीक्षा चौधरी ने छात्राओं को सैंपल एकत्र करने, लैब सुरक्षा के नियमों तथा सैंपल स्टोरेज की जानकारी दी। उन्होंने बायोवेस्ट पदार्थों के सही डिसपोजल के बारे में भी बताया। छात्राओं को ब्लड सैंपल कलैक्शन, सेंट्रीफ्यूगेशन, हिमोग्लोबिन स्तर, ब्लड शूगर तथा सीबीसी की जांच की जानकारी दी गई। माइक्रोबायोलॉजी सेक्शन में छात्राओं ने क्लचर तकनीक के बारे में जाना। उन्हें लिवर व किडनी टेस्ट के बारे में भी बताया गया। डॉ. साक्षी वर्मा ने डॉ. दीक्षा चौधरी का धन्यवाद किया तथा प्लांटर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। छात्राओं के लिए यह दौरा काफी ज्ञानवर्धक रहा।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in