India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने की छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना
गुरमीत सिंह द्वारा गणमान्य सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने अपने संदेश में छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की व कहा कि आप नैतिक मूल्यों को धारण करते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर रहें व अपने परिवार व कालेज का नाम रौशन करें। डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप कौर ने अपने वक्तव्य में छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज आप कालेज से जो संस्कृति व मूल्यों को लेकर जा रहे हैं, उसे समाज में फैलाएं व समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें। कार्यक्रम को आनंददायक बनाने हेतु छात्राओं द्वारा नृत्य, गीत व मॉडलिंग प्रस्तु की गई जिसमें उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका डॉ. गगनदीप, डॉ. रमनदीप व सुश्री मुक्ति अरोड़ा ने निभाई। इस अवसर पर मिस फेयरवेल यूजी नीतिका, मिस फेयरवेल फस्र्ट रनर अप कमलप्रीत कौर, मिस फेयरवेल सेकेंड रनर अप गुरलीन कौर, मिस टैक्नोफाइल जिया, मिस मैगनेट जानवी को चुना गया। मिस फेयरवेल पीजी दिक्षा रानी, मिस फेयरवेल फस्र्ट रनर अप ऐशवीन कौर, मिस फेयरवेल सेकेंड रनर अप पलक, मिस टैक्फेरी प्रभजोत कौर, मिस क्विज गर्ल जसजीत कौर को चयनित कर उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में ज्ञानात्मक ज्योति का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रदीप मेहता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कम्पूयटर साइंस एवं कामर्स विभाग से फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in