India No.1 News Portal
डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने सहर हाशमी व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देखकर किया सम्मानित
इसी के प्रति जागरूकता लाने के लिए, चार व्यक्तियों की एक टीम के साथ जो दिल्ली से कश्मीर तक अपना सफर मोटरसाइकिल पर तय कर रही है के साथ एक विशेष सत्र आयोजित किया गया- सहर हाशमी जो की एक मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ फैशन स्टाइलिस्ट भी है, देव देसाई, समन्यु शुक्ला और नाज़नीन शेख- जो सभी वर्तमान में ‘ब्रेकिंग स्टिग्मा वन माइल एट ए टाइम’ नामक एक शक्तिशाली यात्रा पर हैं। इस अनूठी बाइक राइड का उद्देश्य पूरे देश में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है।
सहर हाशमी तथा देव देसाई ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया कि माता-पिता से बढ़कर कोई मित्र नहीं हो सकता इसलिए मन में आने वाले भ्रामक विचार को सबसे पहले अपने माता या पिता से सांझा करें ताकि वे आपको सही व गलत में अंतर समझा सकें। अकेलापन मानसिक स्वास्थ्य में सुधार नहीं कर सकता।उन्होंने मूल्यवान हेल्पलाइन नंबर और 24 × 7 सहायता सेवाएँ भी साझा कीं, जिनका छात्र ज़रूरत पड़ने पर उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर डायरेक्टर सीएसआर डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी ने सहर हाशमी तथा उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in