India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने रवींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर भावांजलि की अर्पित
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने रवींद्रनाथ टैगोर जी को भावपूर्ण नमन करते हुए बताया कि टैगोर जी की रचनाएँ सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा करवाई जाने वाली मॉकड्रिल के बारे में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति के लिए लोगों को तैयार करना है, इससे किसी को भी तनावपूर्ण माहौल में संयम से काम लेना चाहिए। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के निर्देशानुसार परमिंदर वसरन तथा सिम्मी ग्रोवर ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से मॉकड्रिल के उद्देश्य की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को युद्व जैसी आपात स्थिति में अपना बचाव करने और सतर्कता अपनाने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा मॉकड्रिल के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उप-प्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर भावांजलि अर्पित की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in