India No.1 News Portal
मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप के तहत 3 करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्तियां विद्यार्थियों के लिए मुख्य आकर्षण- वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा
चेयरमैन अनिल चोपड़ा के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए 75 से अधिक शैक्षणिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें लॉ, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, फिजियोथैरेपी, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, डिग्री कोर्स, टीचर एजुकेशन, आईटीआई, नर्सिंग, मीडिया, फैशन टेक्नोलॉजी, कृषि, कैनेडियन पाथवे प्रोग्राम, मैनेजमेंट और कॉमर्स आदि शामिल हैं। संस्थान के शैक्षणिक परिणाम, प्लेसमेंट, लाइव प्रोजेक्ट और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप के तहत 3 करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्तियां विद्यार्थियों के मुख्य आकर्षण हैं।
विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं, प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा यहां विद्यार्थियों के लिए खेल सुविधाएं उत्तम श्रेणी की हैं जैसे यहां का मैदान आईसीसीआई के मानदंडों के अनुसार तैयार किया गया है, स्विमिंग पूल, जिम, कराटे, स्केटिंग, एक सम्पूर्ण स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की व्यव्स्था है जो विद्यार्थियों के विकास में मदद करती हैं। इस ग्रुप का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक और देशभक्ति के प्रति जागरूक करना है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in