India No.1 News Portal
सम्मानों के साथ एचएमवी को ओवरआल स्टेट एक्सीलैंस का टाइटल किया गया प्रदान
इन सम्मानों के साथ एचएमवी को ओवरआल स्टेट एक्सीलैंस का टाइटल प्रदान किया गया है जिसमें एचएमवी पंजाब का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बन गया। इस दौरान प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को बेस्ट प्रिंसिपल 2025-26 का अवार्ड ऑफ आनर भी प्रदान किया गया। यह अवार्ड उनकी डायनैमिक लीडरशिप, समर्पण व उनके प्रयासों के लिए दिया गया। डॉ. सरीन ने सदा ही रियल-वल्र्ड स्किल को अकादमिक प्रशिक्षण के साथ जोडऩे की कोशिश की है ताकि हमारी युवा पीढ़ी देश के जिम्मेदार नागरिक बन सके। फैकल्टी सदस्य डॉ. अंजना भाटिया को भी अवार्ड आफ आनर 2025-26 प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी ने डॉ. सरीन को बधाई दी। उन्होंने यह विश्वास जताया कि कालेज दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता रहेगा। प्राचार्या डॉ. सरीन ने नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने डीएवी कालेज प्रबंधकत्र्री समिति के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरैक्टर उच्च शिक्षा विभाग डीएवी कालेज प्रबंधकत्र्री समिति शिव रमन गौड़, आई.ए.एस. (रिटा.), लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एनके सूद व सभी सदस्यों का निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड केवल मेरा नहीं है बल्कि कालेज के समर्पित टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ का है जिनकी मेहनत के कारण यह अवार्ड प्राप्त हुआ। हंसराज महिला महाविद्यालय ने पूरे भारत की सभी शैक्षणिक संस्थाओं के सामने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in