India No.1 News Portal
हमारा उद्देश्य देश को भ्रष्टाचार एवं नशा मुक्त बनाना है- चेयरमैन अनिल चोपड़ा
ग्रुप के स्कूल छात्रों ने चेहरे पर तिरंगा बना, देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के जीवन, संघर्ष, योगदान पर कोरियोग्राफी पेश कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा छात्रों ने देशभक्ति के गीत, फोक सांग, भंगड़ा ओर गिद्दे द्वारा पंजाबी संस्कृति की झलक पेश की। सभी ने तिरंगे को सलाम करते हुए हमेशा देश से प्यार करने और उसका मान बढ़ाने का प्रण लिया। इस मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश को भ्रष्टाचार एवं नशा मुक्त बनाने का सन्देश देते हुए समूह छात्रों को देश की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और अंत में इस शुभ अवसर पर ग्रुप द्वारा सभी का मुँह मीठा करवाया गया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in