राज्यपाल व जगतगुरु कुमार स्वामी ने किया श्री देवी तालाब मंदिर सरोवर कार सेवा का शुभारंभ

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में, मैं मां के दरबार से कह रहा हूं, कल को राहुल गांधी यह भी कहेंगे कि कांग्रेस चोरी हो गई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। महानगर जालंधर के प्रमुख सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में शुक्रवार को मंदिर के सरोवर की कार सेवा का शुभारंभ किया गया। दोपहर 3 बजे जगतगुरु कुमार स्वामी, पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया के साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा, जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कई बड़े नेता देवी तालाब पहुंचे व उन्होंने कार सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री देवी तलाब प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज कार सेवा की शुरुआत करने से पहले मंदिर में नतमस्तक हुए।

       उन्होंने विभिन्न गणमान्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार का कोई वादा वफा नहीं दिखता। पंजाब में पुरानी समस्याएं आज भी जस की तस खड़ी हैं। नशा अभी तक खत्म नहीं हुआ है, पंजाब में बेरोजगारी वैसे ही है जैसे पहले थी। पंजाब के लोगों को इलाज के लिए आज भी कर्ज लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह जालंधर में पवित्र देवी तालाब मंदिर में खड़े होकर कह रहे हैं कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं। कभी कहते हैं ईवीएम चोर है तो कभी कहते हैं वोट चोरी हो रहे हैं। मैं मां के दरबार से भविष्य बता रहा हूं, कल को राहुल गांधी यह भी कहेंगे कि कांग्रेस चोरी हो गई।        उधर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चाहे हम अपनी फील्ड के जितने भी माहिर क्यों न हों, लेकिन भगवान ही हमारा मार्गदर्शन करते हैं। भगवान के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देवी तालाब भी हमारे लिए ऊर्जा का पावरहाउस है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया के बारे में कहा कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में काम के लिए इनका बड़ा नाम सुना है। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। इस दौरान आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि कार सेवा सफाई के लिए होती हैं और हम नशा-भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कार सेवा लगातार जारी रखे हुए हैं।       कार सेवा समारोह में पहुंचे आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे को लेकर कहा कि जहां पर पंजाबियों की बात आ जाती है तो केंद्र व भाजपा के मन में पता नहीं कौन सी नफरत पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते है कि केंद्र सरकार और भाजपा चाहे कितना भी जोर लगा ले, पंजाब यूनिवर्सिटी से छेड़छाड़ नहीं कर सकती। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, आप नेता नितिन कोहली, पविंदर बहल, जालंधर के मेयर वनीत धीर, डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, आप विधायक रमन अरोड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *