शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सानवी डोगरा ने टीवी रियलिटी शो में जीती ओवरऑल ट्रॉफ़ी

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने सानवी डोगरा को इस शानदार उपलब्धि के लिए दी हार्दिक बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थी विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन करते हुए कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी क्रम में गत दिनों मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में ‘डांस स्पोर्ट्स कॉउंसिल’ की ओर से ‘7x पंजाबी’ टी.वी चैनल के रियलिटी शो के लिए ‘उड़ान ऑफ़ फ़नबाज़’ प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। भारत के कई शहरों के 5000 प्रतिभागियों के साथ जिसमें हमारी प्रतिभाशाली छात्रा सानवी डोगरा (सातवीं बी) ने भी ऑडिशन दिया।        उत्कृष्ट नृत्य-कौशल व भाव-भंगिमा का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा के आधार पर सानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ओवरऑल ट्रॉफ़ी अपने नाम की। प्रशंसा-पत्र के साथ-साथ उसे प्रोत्साहित करते हुए ‘एक्टिवा’ भी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इसका प्रसारण भी किया गया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने सानवी डोगरा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी सानवी डोगरा, उसके अभिभावकों व मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *