Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने हुनर कृति 2.0 का किया सफल आयोजन – My CMS
ग्लोबल सिख्स के सहयोग से रचनात्मकता, संस्कृति और नवाचार का भव्य उत्सव
टाकिंग पंजाब
जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिवानी गार्डन में ‘हुनर कृति 2.0’ का सफल आयोजन किया गया। यह बहुआयामी प्रदर्शनी ग्लोबल सिख्स के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और नवाचार को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। यह प्रदर्शनी संयुक्त रूप से सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग और सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज़ द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा और नवाचारी सोच प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर मिला। प्रदर्शनी में पेंटिंग्स, वास्तुकला मॉडल, इंस्टॉलेशन्स, नवाचारात्मककॉन्सेप्ट्स और विविध कलाकृतियाँ दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शित कृतियों में विभिन्न संस्कृतियों, ऐतिहासिक प्रेरणाओं तथा आधुनिक और पारंपरिक डिज़ाइनों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। ‘हुनर कृति 2.0’ ने यह दर्शाया कि किस प्रकार विद्यार्थी शोध-आधारित शिक्षण और तकनीकी दक्षता के माध्यम से इतिहास और नवाचार को सृजनात्मक रूप देते हैं। यह प्रदर्शनी सी.टी.आई.एच.एस की प्राचार्य डॉ. सीमा अरोड़ा , सी.टी.आई.ए.पी की प्राचार्य श्रुति एच. कपूर के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई। उनके शैक्षणिक दृष्टिकोण और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और व्यावसायिकता के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी , को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर, सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह तथा को- मैनेजिंग डायरेक्टर तनिका चन्नी की गरिमामयी उपस्थिति ने। उनके प्रेरणादायी विचारों और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल समन्वय हरप्रीत सिंह एवं मिस हरप्रीत द्वारा किया गया, जिनकी योजनाबद्ध कार्यप्रणाली और समर्पण से प्रदर्शनी सुचारु रूप से संपन्न हुई। ‘हुनर कृति 2.0’ विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक और व्यावसायिक मंच सिद्ध हुआ, जहाँ उनकी रचनाओं को व्यापक सराहना मिली। यह पहल सीटी ग्रुप की समग्र विकास नीति, सांस्कृतिक चेतना, अंतर्विषयक सहयोग और उद्योग-उन्मुख शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ रूप से दर्शाती है।