एचएमवी में ‘इश्क दे लेखे’ की स्टार कास्ट का जोरदार स्वागत

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने की पंजाबी सिनेमा और संस्कृति में उनके योगदान की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब प्रसिद्ध पंजाबी गायक एवं अभिनेता गुरनाम भुल्लर तथा लोकप्रिय अभिनेत्री ईशा मालवीय अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘इश्क दे लेखे’ के प्रचार हेतु महाविद्यालय पहुँचे। छात्राओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला, डीन यूथ वेलफेयर डॉ. नवरूप डीन यूथ वैलफेयर, कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. आशमीन कौर तथा डॉ. राखी मेहता ने कलाकारों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।         उन्हें प्रेम और सम्मान के प्रतीक स्वरूप ग्रीन प्लांटर एवं फुलकारियाँ भेंट की गईं। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने पंजाबी सिनेमा और संस्कृति में उनके योगदान की सराहना की। छात्राओं के साथ संवाद करते हुए कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें परिश्रम और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अविस्मरणीय बन गया और पूरा परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, सेल्फिय़ों और मधुर यादों के साथ हुआ, जिसने एचएमवी परिवार के लिए इस दिन को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *