Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 ईरान से जंग छेड़कर बुरे फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति… गॉड की शरण में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप – My CMS
जंग के मद्देनजर ट्रंप को व्हाइट हाउस ऑफिस में सार्वजनिक तौर पर करवानी पड़ी ईसाई पद्धति से पूजा व प्रार्थना
व्हाइट हाउस में ट्रंप के करीबी सहायक डेनस्केविनो ने इस ऐतिहासिक पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘गॉडब्लेस द अमेरिका’
टाकिंग पंजाब
वाशिंगटन। अमेरिका व इजरायल ने ईरान पर हमला बोलने से पहले कभी यह सोचा भी नहीं था कि इस जंग को छेड़ना इतना मंहगा पड़ जाऐगा। इन दोनों देशों ने तो ईरान को मात्र 2-3 दिन में खदेड़ने के दावे किए थे, लेकिन हालात कुछ इस तरह से बदल गए हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अब अमेरिका व अपनी चिंता सता रही है। ईरान ने जिस तरह से अमेरिका व इजरायल का डट कर मुकाबला किया है, उससे ट्रंप की रातों की नींद व दिन का चैन खो गया है। इस वजह से अब अमेरिकी राष्ट्रपति गॉड की शरण में पहुंच गए हैं। जीं हा, दोस्तों, ईरान के साथ छिड़ी भीषण व विनाशकारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इतिहास में संभवतः पहली बार ट्रंप को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में सार्वजनिक तौर पर ईसाई पद्धति से गंभीर मुद्रा में पूजा व प्रार्थना करते हुए देखा गया है। राष्ट्र की रक्षा व इस महायुद्ध में जीत के लिए की गई इस खास प्रार्थना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। व्हाइट हाउस में ट्रंप के करीबी सहायक डेनस्केविनो ने इस ऐतिहासिक पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘गॉडब्लेस द अमेरिका’।
दरअसल अमेरिकी मीडिया से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विशेष अनुष्ठान के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सभी प्रमुख पादरियों को सीधे ओवल ऑफिस में आमंत्रित किया था। इस दौरान ट्रंप अपनी राष्ट्रपति की आधिकारिक कुर्सी पर बैठे व पादरियों ने उनके चारों ओर खड़े होकर प्रार्थना की प्रक्रिया शुरू की। अनुष्ठान के दौरान एक मुख्य पादरी ने ईश्वर से गुहार लगाते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति पर अपनी असीम कृपा और सुरक्षा बनाए रखें। पादरी ने युद्ध के मैदान में डटे अमेरिकी सैनिकों और सशस्त्र बलों की सलामती की दुआ मांगते हुए कहा कि ईश्वर राष्ट्रपति ट्रंप को वह शक्ति प्रदान करें, जिसकी इस भयंकर संकट की घड़ी में राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। इस वीडियों के वायरल होने के बाद खुद को दुनिया की महाशक्ति कहने वाले अमेरिका की चिंता ईरान युद्द को लेकर साफ झलक रही थी।
गौरतलब है कि साल 2026 में ईरान के साथ शुरू हुई इस सीधी जंग की भारी कीमत अमेरिका को भी चुकानी पड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक आधिकारिक तौर पर 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, घर के अंदर भी ट्रंप बुरी तरह घिरते नजर आ रहे हैं। एक्सियोस के एक हालिया सर्वे ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है, जिसके अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक अमेरिकी नागरिक इस युद्ध के सख्त खिलाफ हैं और सड़कों पर विरोध जता रहे हैं। देश के अंदर हो रहे कड़े विरोध के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप पर मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देशों का भी भारी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, खाड़ी के दो प्रमुख देशों ने ट्रंप के युद्ध के इस तरीके पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर कर दी है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि इस जंग की आंच पूरे मध्य पूर्व को झुलसा रही है। तेहरान ने इस संघर्ष के बीच अरब के 12 देशों पर जोरदार हमला बोल दिया है, जिससे पूरे इलाके में तीसरे विश्व युद्ध जैसी खौफनाक स्थिति पैदा हो गई है। ईरान से जंग छेड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कईं देशों के निशाने पर आ गए हैं। उनके अपने मित्र देश भी अब इस जंग से खुद को अलग करने में जुट गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका के लोग भी राष्ट्रपति के इस फैंसले से नाराज दिखाई दे रहे है, जिसके कारण उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता सताने लगी है।