Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 क्या राघव चड्ढा से जुड़ा है राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड का मामला – My CMS
अशोक मित्तल के डिप्टी लीडर बनने के कुछ दिन बाद ही ईडी ने की कार्रवाई
टाकिंग पंजाब
जालंधर। आम आदमी पार्टी व राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर रहे राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने के बाद अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौम्पी गईं थी। इस जिम्मेदारी को संभालने के कुछ दिन बाद ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर समेत 9 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड कर दी। बुधवार सुबह ही ईडी की टीमों ने जालंधर व फगवाड़ा में उनके घर, संस्थानों व कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में दिल्ली से आई ईडी टीमों ने कई स्थानों को सीज कर दिया। सांसद मित्तल के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दी गई। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। माना जा रहा है कि इस दौरान ईडी अधिकारियों ने अहम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की। टींम ने एलपीयू समेत लवली ग्रुप से जुड़े लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स व लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर को भी जांच के दायरे में ले लिया हैं। इतना ही नहीं, मित्तल परिवार से जुड़े हर व्यक्ति के घर व कारोबारी स्थानों पर भी छानबीन की गई। हालांकि ईडी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम फेमा के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी अधिकारियों की नजर खासतौर पर वित्तीय लेन-देन और विदेशी फंडिंग से जुड़े दस्तावेजों पर है। अब इस रेड में क्या निकल कर आता है, यह तो समय ही बताऐगा, लेकिन इस रेड को राघव चड्ढा से जोड़कर देखा जा रहा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अशोक मित्तल पर ईडी की रेड के पीछे राघव चड्ढा ही है। हालांकि चड्ढा ने अभी इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है कि आप ने हाल ही में सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाकर यह जिम्मेदारी अशोक मित्तल को सौंपी थी। इस फैसले के महज कुछ दिनों बाद ईडी की यह कार्रवाई कई राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि यह एक इत्तेफाक भी हो सकता है, लेकिन सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाना व इसकी जिम्मेदारी अशोक मित्तल को देना व उसके कुछ दिन बाद ही यह रेड हो जाना, राजनीतिक चर्चा का विषय तो बन गया है।भाजपा की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू – सीएम मान
इस रेड के बाद आप नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम भगवंत मान ने लिखा है कि भाजपा की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। उधर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।बाबा साहेब व भगत सिंह से नफरत करने वालों की नहीं गलेगी दाल — सिसोदिया
आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो मोदी अपनी चुनावी फौज ईडी व सीबीआई का पहला दस्ता भेजते हैं। रेड करने का ड्रामा चलता है। फिर दंगे भड़काने वाली फौज जाती है। इसके बाद अमित शाह और मोदी के दौरे होते हैं, लेकिन मोदी ध्यान रखियेगा। यह पंजाब है। यहां बाबा साहेब और भगत सिंह से नफरत करने वालों की दाल नहीं गलने वाली।इस खेल से कोई फायदा नही, पंजाब में बीजेपी बुरी तरह हारेगी – संजय सिंह
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होता है बीजेपी अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है। पंजाब चुनाव से पहले राज्यसभा में आप के उपनेता अशोक मित्तल के घर ईडी की छापेमारी उसी की एक शुरुआत है। इस खेल से कोई फायदा नही। पंजाब में बीजेपी बुरी तरह हारेगी। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लिखा कि भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए अब पिंजरे में बंद पिटबुल को हमारे सांसद अशोक मित्तल पर छोड़ दिया है। मंत्री हरजोत बैंस ने लिखा, हमारे राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर ईडी को छोड़ दिया गया है। पिछली छापेमारी ? कोई सबूत नहीं, कोई मामला नहीं, बस दबाव बनाने की रणनीति है।