चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा को सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी शाखाओं के स्टाफ मेंबर्स, छात्रों एवं कुष्ठ आश्रम परिवार ने दी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

कुष्ठ आश्रम परिवार, समूह स्टाफ व छात्रों ने उनकी तस्वीर पर फूल-मालाएं की अर्पित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा 14 अप्रेल को सुबह इस फ़ानी संसार को अलविदा कहते हुए पांच तत्व में वीलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन जालंधर के शमशान घाट में किया गया। इस शाश्वत अलगाव के मौके पर सेंट सोल्जर ग्रुप के सभी स्कूलों कालेजोँ ने श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभाएं आयोजित की। इस दौरान कुष्ठ आश्रम परिवार, समूह स्टाफ और छात्रों ने उनकी तस्वीर पर फूल-मालाएं अर्पित की, एवं दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।       उनके जीवन पर रोशनी डालते हुए स्कूल, कॉलेज डायरेक्टर, प्रिंसिपलों ने बताया कि श्री अनिल चोपड़ा जी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें परिचय की जरूरत नहीँ। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित कर दिया। उनकी माता स्व. श्रीमती शांता चोपड़ा जी द्वारा 1958 में शुरू किए गए एक कमरे और तीन बच्चों के स्कूल को उन्होंने 36 स्कूल और 23 कॉलेज स्थापित कर सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स को उतरी भारत का सबसे बड़ा शिक्षा ग्रुप बना दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *