ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन

आज की ताजा खबर विदेश
Spread the love

महारानी एलिजाबेथ ने 70 वर्ष तक किया राज

टाकिंग पंजाब

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। महारानी एलिजाबेथ ने 70 वर्ष तक राज किया है जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है । उनका जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था।  महारानी के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख प्रकट किया।

स्थानीय समयानुसार दोपहर को उनका निधन हुआ जिसके तुरंत बाद क्वीन एलिजाबेथ के बेटे व प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया। दुख की इस घड़ी में पूरा शाही परिवार एक साथ स्कॉटलैंड में है।

96 वर्षीय महारानी पिछले साल अक्टूबर से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। फिर इसी साल फरवरी में उन्हें कोरोना हो गया था। इससे उभरने के बाद भी उनकी हालत ठीक नहीं हो पा रही थी। बुधवार को आराम करने की सलाह के बाद महारानी अपने वरिष्ठ राजनैतिक सलाहकारों के साथ पूर्व नियोजित बैठक में शामिल नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *