मानहानि के केस में अदालत में पेश हुए मुख्यमंत्री मान ने साधे विरोधियों पर निशानें

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सीएम ने कहा.. क्या मात्र नेताओं की होती है मानहानि होती है, इन्होंने देश के करोड़ों नागरिकों की मानहानि की है, उनका कोई मोल नहीं…

अरविंद केजरीवाल कुछ बोल दें, संजय सिंह कुछ बोल दें, भगवंत मान कुछ बोल दें तो मानहानि…जिन लोगों की हानि लोगों ने कर दी उनका क्या मान।
टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब में साल 2019 के लोकसभा चुनाव दौरान नाजर सिंह आप को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद उस समय सांसद व वर्तमान में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नाजर सिंह पर 10 करोड़ रुपए व पंजाब प्रदूषण बोर्ड का चेयरमैन लगने के लिए पार्टी बदलने के आरोप लगाए थे। इस से गुस्साए नाजर सिंह मानशाहिया ने भगवंत मान खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था।

माननीय अदालत में चल रहे इसी केस की पेशी भुगतने पहुंचे सीएम भगवंत मान ने आज विरोधी पार्टीयों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक नाजर सिंह ने उन पर मानहानि का केस किया है, लेकिन क्या केवल लीडरों की मानहानि होती है, जो 70 साल से इन्होंने देश के करोड़ों नागरिकों की मानहानि की है, उनका कोई मोल नहीं, कोई इज्जत नहीं है। अरविंद केजरीवाल कुछ बोल दें, संजय सिंह कुछ बोल दें, भगवंत मान कुछ बोल दें तो मानहानि। अकेला मान इन्हीं का रह गया बस।
सीएम ने कहा कि नाजर सिंह को डेढ़ लाख लोगों ने वोट डालकर विधायक बनाया था, लेकिन लोगों से बिना पूछे वह कांग्रेस में चले गए तो क्या उन डेढ़ लाख लोगों की मानहानि नहीं हुई। उनका कोई मान नहीं, कोई इज्जत नहीं। यह मजाक बनाया हुआ है। सीएम मान ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि अरविंद केजरीवाल पर मानहानि के 15-16 केस चल रहे हैं कि उन्होंने ऐसा बोला, वैसा बोला लेकिन जो इनके नेता बोल रहे हैं, देश को बांटने में लगे हैं, जो कहते हैं गोली मारो इनको, मैं वह शब्द भी नहीं बोल सकता।

केजरीवाल को आतंकवादी कहते हैं, लेकिन क्या आतंकी स्कूल बनाता है, बिजली फ्री करता है, कॉलेज या सड़क या अस्पताल बनाते हैं। इसका मतलब केजरीवाल की कोई इज्जत नहीं, उनकी कोई मानहानि नहीं। सीएम मान ने कहा कि अब जितने कांग्रेस में थे, वह पंजाब का पैसा लूटकर भाजपा में चले गए कि अब बच जाएंगे।

क्या इससे पंजाब के लोगों की कोई मानहानि नहीं हुई। मान ने कहा कि मैं हैरान हूं कि यह बात बात पर कहते हैं कि मेरी मानहानि कर दी। सीेएम भगवंत मान ने कि मुख्यमंत्री कोर्ट से बड़ा नहीं है, कोर्ट जब मर्जी बुला सकती है और वह आएंगे। मान ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए, ऐसी मानहानि चलती रहती हैं। जिन लोगों की हानि लोगों ने कर दी उनका क्या मान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *