एच एल रेस्टोरेंट पर पुलिस की दबिश… अवैध शराब व हुक्का परोसने के आरोप में 6 गिरफ्तार

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love
हुक्का बार के साथ-साथ अवैध तरीके से पिलाई जा रही शराब भी पकड़ी.. मामला दर्ज 
टाकिंग पंजाब 

जालंधर। पंजाब के जालंधर में अवैध रूप से हुक्का पिलाने का  नया मामला सामने आया है। यह मामला एचएल रेस्टोरेंट का है, जिसके बारे में पुलिस को शिकायत मिली थी कि रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जाता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहरी पुलिस के सीआईए प्रभारी अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एच एल रेस्टोरेंट मोती नगर में अवैध तरीके से शराब पिलाने के साथ-साथ हुक्का बार भी चलाई जा रही है।

  यह सारा अवैध धंधा रेस्टोरेंट का मालिक सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खी चला रहा है। पुलिस ने सूचना का आधार पर एचएल रेस्टोरेंट पर छापा मार दिया। छापामारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से चल रही हुक्का बार के साथ-साथ अवैध तरीके से पिलाई जा रही शराब भी पकड़ी है।

   पुलिस ने रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने व शराब पिलाने के आरोप में 6 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट से हुक्के पाइपें व शराब जब्त कर ली है। पकड़े गए लोगों के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट का मालिक सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खील पुत्र धीर सिंह निवासी मोती नगर, गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी उधम सिंह नगर जालंधर, प्रदीप कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी गांव गुणाचोर, नवांशहर, पारस पुत्र विजय कुमार निवासी आदर्श नगर के रूप में हुई है।

   इसके अलावा रेस्टोरेंट में काम करने वाले अमन पुत्र गिरधारी लाल निवासी बलिया उत्तर प्रदेश और आरिज खान पुत्र अहमद खान निवासी अली मुहल्ला जालंधर को हिरासत में लिया गया है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *