सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू… शोक किया प्रकट

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं सिद्धू

टाकिंग पंजाब

जालंधर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी का निधन हुआ था परंतु उस समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज मामले में जेल में बंद थे व शोक नहीं जता पाए थे। अब लगभग साढ़े 10 महीने के बाद वह जेल से बाहर आए व आज सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंचेकर शोक प्रकट किया। आपको बता दें कि सिद्धू पिछले दिनों राहुल गांधी व प्रियंका के साथ मुलाकात करने दिल्ली भी गए थे।      सूत्रों के अनुसार सांसद संतोख चौधरी के घर जाने के बाद सिद्धू लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि, सिद्धू के जेल से रिहा होते ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी नवतेज सिंह को ब्लॉक प्रधान के पद से हटा दिया था। लेकिन इसके बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने अभी तक कांग्रेस में अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कोई बात नही कही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धू के बाहर आते ही काग्रेंस की राजनीति में क्या बदलाव आते हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *