दिल्ली जा रहे पंजाब के कैबिनेट मंत्री व विधायकों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान व अन्य विदायकों ने सीबीआई दफ्तर के बाहर लगाया धरना
टाकिंग पंजाब 

चंडीगढ़। सीबीआई हिरासत में लिए गए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान व अन्य विदायकों ने सीबीआई दफ्तर के बाहर धरना दें दिया। इससे पहले पंजाब के मंत्री व विधायकों और सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली बॉर्डर पर रोका गया है। सभी मंत्री व कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क बैठ कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की की सूचना भी है। कहा जा रहा है कि दिल्ली पहुंचने से पहले ही विरोध प्रदर्शन कर रहे आप के विदायकों व मंत्रियो पर लाठीचार्ज भी किया गया है।
   इसके अलावा चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अंजू कत्याल और दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया। इसके बाद निहत्थे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे आप वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। डॉ. बलबीर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस घटना को आप के विरोध को कुचलने के लिए मोदी सरकार का क्रूर हमला बताया है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में रोके जाने को शर्मनाक कहा है।    आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए आज रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय पहुंचे हैं। मामले में सीएम से करीब तीन घंटे से अधिक समय से सीबीआई की पूछताछ जारी है। इससे पहले सीबीआई की पूछताछ और हिरासत में लिए जाने के सवाल पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जो सवाल पूछेंगे हम उसका जवाब देंगे। भाजपा के लोग तो कह रहे हैं, भाजपा वाले सीबीआई को कंट्रोल करते हैं। इस बीच, केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए हैं।
    आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 1500 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से 1379 लोगों को अलग-अलग थानों में रखा गया है एवं अन्य लोगों को बसों में घुमाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल जी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 1500 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से 1379 लोगों को अलग-अलग थानों में रखा गया है एवं अन्य लोगों को बसों में घुमाया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “इन्होंने (बीजेपी) देखा कि केजरीवाल कर्नाटक भी जा रहे हैं, मध्य प्रदेश भी जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी हो आए।     गुजरात में भी इनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी, यह सब देखकर आज उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बुला लिया। दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह, वे हर दिन फरमान जारी करते हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “जिस तरह से कंस को पता था कि भगवान श्रीकृष्ण ही उनका अंत करेंगे और इसलिए कंस ने हर संभव प्रयास किया, षडयंत्र रचा कि श्रीकृष्ण को हानि पहुंचाई जाए, लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं कर पाए। उसी प्रकार आज बीजेपी जानती है कि उनका पतन आप के हाथों होगा। आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा, “जो मामला है यह देश के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर जो मॉडल चलाने का अरविंद केजरीवाल ने काम किया है उसके खिलाफ है। केजरीवाल झूकेगा नहीं लड़ता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *