पंजाब के वित्त मंत्री का भाजपा पर तीखा वार… कहा- 10 साल की आम आदमी पार्टी से डर चुकी है भाजपा

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

सभी विरोधी पार्टियों के नेताओं को जेल में धकेल 2024 का रास्ता साफ करना चाहती है भाजपा – हरपाल चीमा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो से सीबीआई की पूछताछ को लेकर आप में काफी रोष नजर आ रहा है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कान्फ्रेस में भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पुरानी पार्टी है, लेकिन आज वह लोकतंत्र का हनन कर रही है। 10 साल में अरविंद केजरीवाल की अगुआई में दिल्ली और पंजाब में सरकार है जिस कारण भाजपा 10 साल की आम आदमी पार्टी से डर चुकी है व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी आज तानाशाही पर उतर आई है।        जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। शराब पॉलिसी के नाम पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डाला गया है व अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इसी लोकप्रियता के कारण निशाना बनाया जा रहा है। चीमा ने भाजपा को उनकी हार दिखाते हुए आगे कहा कि गुजरात में पहली बार चुनाव लड़े हैं। वहीं गोवा में उनके 2 विधायक है। आप पार्टी लोगों को बेहतर इलाज और शिक्षा देने की बात करती है, लेकिन भाजपा लोगों के बीच आप की लोकप्रियता से बौखला गई है। 2024 में भाजपा को दिख रही हार मोहल्ला क्लीनिकों की देन वाले मंत्री सतेंद्र जैन को जेल में बंद कर दिया है। ये सभी घटनाएं बताती हैं कि भाजपा को 2024 में अपनी लोकसभा में हार नजर आ रही है।        नेताओं को इसी कारण जेल में डाला जा रहा है कि वह 2024 के चुनाव न लड़ सके। उन्होनें कहा कि जालंधर में उपचुनाव दौरान लोग मोदी की नीतियों का जमकर विरोध कर रहे है। इसी विरोध के कारण उपचुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। लोग समझ चुके है कि भाजपा ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी कॉर्पोरेट घराने के मालिक अंबानी, अडाणी को मौज करवा रहे हैं। देश की सभी विरोधी पार्टियों के नेताओं को जेल में धकेल भाजपा 2024 का रास्ता साफ करना चाहती है।

वित्त मंत्री ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर चल रहे आप के धरना प्रदशर्न पर कहा कि आज जो पंजाब के नेता दिल्ली में धरना देने गए है उन्हें सिंघु बार्डर, सिकरी बार्डर पर रोका गया है। नेताओं पर डंडे बरसाए जा रहे हैं। लोकतंत्र का भाजपा ने कत्ल किया है। भाजपा नहीं चाहती कि उनके सामने विपक्ष हो, लेकिन देश में लोकतंत्र होना जरूरी है। भाजपा जिस शराब नीति की बात करती है वह नीति बिल्कुल सही है। वहीं नीति जब पंजाब में लागू हुई तो वह सफल नीति साबित हुई है। भाजपा नहीं चाहती कि देश से शराब माफिया खत्म हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *