धूम धाम से मनाया गया देश का 74वां गणतंत्र दिवस…राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व

आज की ताजा खबर देश
पहली बार मिस्र के सैन्य दल ने की परेड की शुरुआत.. नौसेना की टुकड़ीया, अग्निवीर, घुड़सवार सेना ने दिखाया दम 
टाकिंग पंजाब 

नई दिल्ली। भारत में आज 74वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जय रहा है। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में कई चीजें पहली दफा हुई। इस बार पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया। परेड की शुरुआत पहली बार मिस्र के सैन्य दल द्वारा की गईं व सशस्त्र बलों का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया। इतना ही नहीं, गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पूरी महिला टुकड़ी दिखीं।   एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में नौसेना की टुकड़ी में 3 सैनिक और 6 अग्निवीर भी दिखे। देश की 74वें गणतंत्र दिवस पर दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार सेना ’61वीं कैवेलरी’ रेजिमेंट देखी गईं। इसके साथ ही  परेड में 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के ‘अर्जुन’ मिसाइल सिस्टम भी देखा गया। इसका नेतृत्व कैप्टन अमनजीत सिंह ने किया। गणतंत्र दिवस पर 17 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 6 विभिन्न सरकारी मंत्रालयों से 23 झांकियों का प्रदर्शन किया गया।   इन झांकियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा को दिखाया गया। यूपी की झांकी में इस बार अयोध्या में मनाई जाने वाली दीपावली को दिखाया गया तो वहीं, हरियाणा की झांकी में भगवद गीता पर आधारित प्रदर्शनी दिखाई गई। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में दर्शाया गया। परेड में भारतीय वायु सेना ने एक शानदार फ्लाईपास्ट और एयर डिस्प्ले प्रस्तुत किया, जिसमें तीनों सेनाओं के 50 विमान और हेलीकॉप्टर शामिल थे।   इसमें वायु सेना के 45 विमान, नौसेना का एक और थलसेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल थे, जिन्होंने अपने करतब और पेशेवर कौशल का प्रदर्शन किया। इस बार सबसे खास बात यह रही की गणतंत्र दिवस के कार्यकर्म में सेंट्रल विस्टा, कर्तव्य पथ और नए संसद भवन के निर्माण से जुड़े श्रमिकों, दूध, सब्जी व रेहड़ी पटरी वालों को सबसे आगे की लाइन में बिठाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रव्यापी ‘वंदे भारतम’ नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 479 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *