India No.1 News Portal
विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किए जाने पर विधानसभा की दोनों खाली सीटों पर भी कराना पड़ेगा उपचुनाव…
लेकिन नियमों के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में प्रत्येक विधायक द्वारा दिए गए इस्तीफे की नियमित रूप से जांच की जाती है। इतना ही नहीं, इस्तीफा मंजूर किए जाने से पहले पंजाब विधानसभा के स्पीकर का पक्ष भी देखा जाएगा। कानून के मुताबिक, विधानसभा की रिक्त सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग द्वारा की जानी होती है। अगर दोनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा की दोनों खाली सीटों पर भी उपचुनाव कराना पड़ेगा।
हिमाचल प्रदेश में अयोग्य घोषित किए जा चुके 6 कांग्रेस विधायकों की तरफ से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामे जाने के बाद चुनाव आयोग की तरफ से आने वाले लोकसभा चुनावों के साथ ही उप-चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके बाद हिमाचल में दल बदलने वाले सभी पूर्व विधायकों को भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। बता दें कि गृहमंत्रालय की तरफ पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू व जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की गई है। सुशील कुमार रिंकू को 18 सुरक्षाकर्मी व शीतल अंगुराल को 11 सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए गए हैं।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in