DAVIET के प्राचार्य डॉ. संजीव नवल को सरकार ने किया पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित

आज की ताजा खबर शिक्षा

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व सेन्ट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने किया सम्मानित

टाकिंग पंजाब 

जालंधर। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, पंजाब सरकार ने DAVIET का दौरा किया। उनके साथ सेन्ट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा व वरिंदर मेहता भी थे। इस अवसर पर DAVIET के प्राचार्य डॉ. संजीव नवल को शिक्षाविदों और परामर्श कार्यों में उनके योगदान के लिए सरकार की ओर से एक पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।   डॉ. नवल ने सन्मान के लिए मंत्रीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गणमान्य लोगों को आश्वासन दिया कि DAVIET छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और प्रबंधन संबंधी अध्ययन प्रदान करने की दिशा में और अधिक प्रयास करेगा और समाज को एक स्थायी तरीके से विकसित होने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *