कैबिनेट मीटिंग में बोले सीएम मान.. सड़कें टूटी पड़ी हैं, हर सड़क पर बना रखे हैं टोल प्लाजे 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कहा, सबसे पहले टोल प्लाजे खत्म करेगी सरकार.. उसके बाद किया जाऐगा सड़कों का निर्माण 

टाकिंग पंजाब

लुधियाना। पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग लुधियाना में हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर विचार किया गया व कईं फैंसले भी लिए गए। सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में जो सबसे बड़ी बात निकल कर सामने आ रही है, वो यह है कि मान सरकार ने जल्द ही पंजाब की सड़कों से टोल प्लाजा हटाए जाने का फैंसला किया है। इस मीटिंग में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सड़कों का बुरा हाल है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, लेकिन हर सड़क पर टोल प्लाजे बना रखे हैं।      उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से सबसे पहले टोल प्लाजे खत्म किए जाएंगे, उसके बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सीएम मान ने कहा कि जिन नेताओं ने आमदन से अधिक संपत्ति बनाई है, विजिलेंस उसकी पड़ताल भी कर रही है। जल्द ही कानून मुताबिक संपत्तियों को सील कर लोकहित कार्यों में पैसा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए आप सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि मीटिंग में फैसला किया गया है कि पंजाब में नशा खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान को जमीनी स्तर पर कामयाब करने के लिए ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे। इसके साथ ही पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी व स्पोर्ट्स विभाग में भी नई भर्तियां की जाएंगी।   एक ओर ऐलान करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार 1 मई से मजदूरों को तोहफा देने जा रही है। अब यदि किसी किसान की फसल खराब होती है तो उसके लिए किसान के साथ-साथ उस खेत में म जदूरी करने वाले मजदूरों को भी 10 प्रतिशत मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाऐगा। इसके लिए अधिक से अधिक मजदूरों को रजिस्टर्ड करवाने के लिए काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने मजदूरों से भी अपील है कि वह खुद को रजिस्टर्ड करवा सरकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके लिए सरकारी विभागों के आधिकारियों को समय समय पर दिशा निर्देश दिए जाते हैं।     इसके अलावा कांग्रेस चुनाव प्रभारी की तरफ से वोट के लिए लोगों को पैसे बांटने की वायरल हुई वीडियों पर सीएम मान ने कहा कि इस बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोगों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, वह जान लें कि वह शहीदों का अपमान कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह प्रचार दौरान महिला को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बस्तियों की बताई जा रही है। जिसमें राणा गुरजीत सिंह पहले किसी घर में गए और उसके बाद बाहर निकलने पर उन्हें एक महिला मिली। महिला को पैसे देते कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह

     उन्होंने महिला से बातचीत की। इसके बाद अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब को टटोला, लेकिन उसमें कुछ पर्चियां निकली। बाद में उन्होंने अपने किसी साथी को पैसे देने के लिए कहा। साथी ने तुरंत उन्हें 500-500 के नोट थमाए। राणा ने नोट बिना गिने आगे उनके साथ ही खड़ी महिला को जबरदस्ती पकड़ा दिए। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने नोट सीधे नहीं पकड़े बल्कि राणा गुरजीत सिंह उन्हें नोट हाथ में थमाए। जब राणा गुरजीत सिंह ने महिला को नोट थमाए तो वह अकेली नहीं थी, उसके साथ और भी महिलाएं थीं। इस वीडियों के वायरल होने के बाद आप व कांग्रेसी की विरोधी पार्टीयों ने काफी हो-हल्ला किया था। कहा जा रहा है कि इस बात की शिकायत चुनाव आयोग को भी की जा चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *