सिविल सेवा परीक्षा में भी लड़कियों ने मारी बाजी.. परीक्षा में टॉप पर रही 4 लड़कियां..

आज की ताजा खबर शिक्षा

इशिता किशोर ने किया परीक्षा में टॉप … दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन व चौथे नंबर पर रही स्मृति मिश्रा 

टाकिंग पंजाब

नईं दिल्ली। देश की सबसे महत्ववूर्ण परीक्षाओं में जानी जाती सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग यानि कि यूपीएससी जारी कर दिया है। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं हैं इशिता किशोर ने इस परीक्षा में टॉप किया है। इशिता के अलावा दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन व चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं हैं। हालांकि इनके मार्क्स आने में अभी लगभग 15 दिन का समय लग सकता है। आपको बता दें कि इस परीक्षा के फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है।     इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 ईडब्लयूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी व 72 एसटी कैटेगरी से हैं। इसके अलावा 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। इस परीक्षा परिणाम को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक किया जा सकता है। यूपीएससी ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा व फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। यूपीएससी द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार सिविल सेवा प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।    यूपीएससी ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है। जालंधर की बात करें तो जालंधर से भी उद्योगपति व राजनेता स्टीफन कलेर व आईएएस बबीता कलेर की बेटी रूशाली कलेर ने यह परीक्षा पास कर ली है। रूशाली ने इस परीक्षा में 492वां रैंक हासिल किया है। रूशाली की माता बबीता कलेर पहले ही आईएएस हैं व उन्होंने इस पद पर रहते हुए कईं अच्छे व लोकहित के काम किए हैं। बेटी की इस परीक्षा को पास करने के बाद स्टीफन कलेर व आईएएस बबीता कलेर फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने उनका सपना पूरा कर दिया है, जिससे वह काफी खुश हैं। 

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

1. इशिता किशोर – 2. गरिमा लोहिया – 3. उमा हरति एन – 4. स्मृति मिश्रा – 5. मयूर हजारिका – 6. गहना नव्या जेम्स – 7. वसीम अहमद – 8. अनिरुद्ध यादव – 9. कनिका गोयल – 10. राहुल श्रीवास्तव

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *