सेंट सोल्जर इलीट स्कूल ने नन्हे- मुन्ने छात्रों के साथ मनाया मैंगो डे

शिक्षा

चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने ऐसी एक्टीविटीस जारी रखने के लिए किया प्रेरित

टा​किंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर इलीट स्कूल, जालंधर विहार की ओर से प्री-प्राइमरी विंग के छात्रों के साथ मैैंगो डे मनाया गया। इस एक्टीविटी का मुख्य उद्देश्य छात्रों कों गर्मीयों के फल आम के बारे में जानकारी देना था। स्कूल प्रिंसिपल रीतू चावला के नेतृत्व में करवाई गई इस एक्टीविटी के दौरान नन्हें छात्रों को मैैंगो शेक, मैैंगो मिल्क शेक, मैैंगो आईसक्रीम, मैैंगो केक, मैैंगो मस्तानी शेक तैयार करने की विधि बताई गई। इस मौके पर छात्रों मैगों से संबंधित पोस्टर भी बनाए।        प्रिंसिपल रीतू चावला ने छात्रों को कहा कि गर्मी को मौसम में पाए जाने वाले आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। यह बहुत ही गुणकारी होता है। प्रारम्भ में यह फल हरा होता है परन्तु पकने के साथ यह पीला फिर लाल हो जाता है। कच्चे आम को अम्बिया कहते है जिससे चटनी, मुरब्बा और अचार भी बनाया जाता है। चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्कूल के प्रयास की सराहना करते हुए आगे भी ऐसी एक्टीविटीस जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *