सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 19वां लोक नृत्य प्रशिक्षण कैंप हुआ संपन्न

आज की ताजा खबर शिक्षा

इस तरह के आयोजन लोगों को सिखने का मौका देते हैं और स्वस्थ रहने में भी मदद करते हैं- डा. मनबीर सिंह

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सरदार नीमंजीत कौर ऑडिटोरियम में सूरताल सभ्याचारक साथ द्वारा आयोजित नृत्य प्रशिक्षण कैंप हुआ। इस 12 दिवसीय लोकनृत्य प्रशिक्षण कैंप में लगभग 300 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। इनमें बच्चों से लेकर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल थे। 12 दिवसीय कैंप के दौरान विभिन्न हस्तियों ने विद्यार्थियों को अपने- अपने हुनर की जानकारी दी। इस कैंप का आयोजन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार स्वर्गीय डॉ. इंद्रजीत सिंह की याद आयोजित किया गया।
      इस 19वें लोकनृत्य प्रशिक्षण कैंप के समापन समारोह में विकास हीरा पीसीएस मुख्यअतिथि थे।इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायिका पम्मीबाई ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। नीतिराज सिंह शेरगिल ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इसके अलावा मशहूर ढोलवाद करमेश कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।इस अवसर पर सीटी यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग के उपनिदेशक दविंदर सिंह मान ने अतिथियों को आमंत्रित किया।
       सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डिरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह और प्रबंधन का धन्यवाद किया। इसका संचालन विकास मोंगिया ने मनमोहक अंदाज़ और चुटकुलों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डिरेक्टर डा. मनबीर सिंह ने सूरताल सभ्याचारक साथ जालंधर द्वारा आयोजित इस लोकनृत्य कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को सिखने का मौका देते हैं और स्वस्थ रहने में भी मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *