सीएम की योगशाला में जुटे 13000 के करीब लोग, बोले पंजाब सेहतमंद रहेगा तभी तरक्की करेगा

आज की ताजा खबर पंजाब
कहा, आप 25 लोग इकट्ठे कर लो, पंजाब की मौजूदा सरकार आपके घर पर भेजेगी योग इंस्ट्रक्टर
टाकिंग पंजाब 

जालंधर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक एक दिन पहले पंजाब में ‘सीएम दी योगशाला’ के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस मुहीम की शुरुआत की। सीएम मान मंगलवार सुबह 6.30 बजे जालंधर में योगशाला कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को योग के महत्व और मौजूदा समय में इसकी जरूरतों पर प्रकाश डाला।     इस कार्यक्रम में योग करने के लिए करीब 12000 लोग भी शामिल हुए। जालंधर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि यह भीड़ शक्ति प्रदर्शन करने नहीं बल्कि योग और ध्यान करने आए हैं। प्राचीन काल से योग का अपना महत्व रहा है और उसी समय से यह चला आ रहा है। इतीन बड़ी संख्या में आप लोगों का यहां आना यह दिखाता है कि सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है। योग का जीवन के साथ आनंद उठाएं और हल पल को खुलकर जीएं।    उन्होंने कहा कि योग करने से मन को शांति मिलती है और जो लोग हमें कह रहे हैं कि योग करके हम शांत रहे हैं वो बिल्कुल ठीक कह रहे हैं उन्हें भी योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब जब सेहतमंद होगा तो राज्य और भी तरक्की करेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में योगा की क्लास शुरू करवाई थी लेकिन उसे बंद करवा दी गई। दिल्ली के एलजी ने इन क्लास को तो बंद कर दिया लेकिन पंजाब में जो योगशाला शुरू की गई है वह चलती रहेगी। हम पंजाब में मुफ्त योगा इंस्ट्रक्टर देंगे।   सी एम ने लोगों को कहा कि आप 25 लोग इकट्ठे कर लो, पंजाब की मौजूदा सरकार आपके घर पर योग इंस्ट्रक्टर भेजेगी। जालंधर के अलावा कई शहरों में लगी योगशाला में सीएम के अलावा कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। सीएम के योगशाला कार्यक्रम के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जालंधर के साथ बठिंडा, मोहाली, संगरूर और होशियारपुर में भी योगशालाएं स्थापित की गईं। इस शहरों में सैकड़ों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और योग करके स्वस्थ रहने का संदेश दिया।   इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछली सरकारों व पिछले मुख्यमंत्रीयों पर भी निशाना साधना नहीं भूले। सीएम ने कहा कि आज पीएपी ग्राउंड में 15 हजार से ज्यादा लोग योग कर रहे हैं। वह इन सभी लोगों के बीच सुबह सुबह साधारण कपड़ों में खड़े हुए हैं। क्या इससे पहले के मुख्यमंत्री आपने कभी ऐसे देखे ?। मान ने कहा कि इस वक्त तो उनकी आंख ही नहीं खुलती थी। रात को 3 बजे तक सोते थे और दोपहर को 2 बजे तक उठते थे। दोपहर को उठने के बाद कहते थे चलो अब पंजाब का काम कर आते हैं। थोड़ा से घूमते थे फिर कहते थे चलो अब डिनर का समय हो गया। मान ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका पंजाब सेहतमंद हो। पंजाब सेहतमंद होगा तो दूसरों को भी सेहतमंद बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *