पंजाब में आप व कांग्रेस के बीच गठजोड़ होने की आहट ने बढाई पंजाब कांग्रेस की चिंता

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता कर रहे हैं गठबंधन का विरोध.. बोले, गठबंधन हुआ तो कांग्रेस का होगा दिल्ली जैसा हाल

टाकिंग पंजाब
नईं दिल्ली। देश के कुछ राजनीतिक दलों की तरफ से एक नया गठबंधन इंडिया नाम से बनाया है। इस गठबंधन में कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेट), शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे), ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी, आम आदमी पार्टी के अलावा कईं ओर दल शामिल हैं। एनडीए का मुकाबला करने के लिए इंडिया नाम से बनाए गए नए गठबंधन में 26 राजनीतिक दल शामिल हैं। आगे बढने से पहले आपको I.N.D.I.A. गठबंधन का पूरा नाम बता दें। इस गंठबंधन का पूरा नाम है इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस। अब बात करते हैं कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आप सुप्रीमों इस गठबंधन को लेकर काफी गंभीर हैं।
     यह आप सुप्रीमों केजरीवाल ही थे, जिन्होंने विपक्षी दलों को एक धागे में पिरौने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। अब नैशनल लेवल पर तो कांग्रेस व आम आदमी पार्टी में यह गठबंधन हो गया है, लेकिन स्टेट लेवल पर इसका विरोध हो रहा है। खासकर कांग्रेस के उच्च नेता इस गठबंधन से नाराज ​दिखाई दे रहे हैं। अगर नैशनल लेवल पर आप व कांग्रेस में गठबंधन होता है तो यह भी लाजिमी है कि स्टेट लेवल पर गठबंधन होगा ही। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से बंटी हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता इस गठबंधन के विरोध में हैं, वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि अभी मात्र 26 पार्टियां ही बीजेपी के खिलाफ एक मंच पर आई हैं।
    पंजाब में सीटों के बंटवारे जैसी कोई बात नहीं है। इसके साथ ही पार्टी व पंजाब प्रदान से हटकर चलने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकमान के फैसले पर सहमति जताई है। उन्होंने तो इस मुद्दे पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पंजाब में ऐसे किसी भी गठबंधन के खिलाफ हैं और उन्होंने हाईकमान के सामने अपना पक्ष भी रखा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को चिंता है कि अगर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ व बात सीटों के बंटवारे तक पहुंची तो कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा हो जाएगा। कांग्रेस ने एक समय दिल्ली में आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था। उसके बाद आप तो दिल्ली में अभी तक राज कर रही है, लेकिन कांग्रेस ने दिल्ली में कदम नहीं रखा है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुसार इस बात की संभावना कम है कि पंजाब कांग्रेस पंजाब में हाईकमान की तरफ से किए जाने वाले सीटों के बंटवारे पर सहमत होगी।
     उधर कांग्रेसियों को यह डर भी सता रहा है कि अगर कांग्रेस का कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में पहुंच गया तो वह दोबारा वापस नहीं आएगा। यह गठबंधन हुआ तो भी कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। हालांकि पार्टी आलाकमान ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि पंजाब में इन दोनों पार्टीयों के बीच गठबंधन होना है या नहीं, लेकिन अभी तक तो यह विषय पंजाब कांग्रेस के लिए चिंता का विषय तो है। दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ऑल इंडिया सर्वे किया है। इस सर्वे में 2 हजार 664 लोगों की राय ली गई है। सर्वे गुरुवार और शुक्रवार को किया गया है। इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है।  इस बारे में हम आपको बताऐगे हमारी अगली खबर में थोड़ी ही देर में।
    इंडिया (I.N.D.I.A.) नामक बनाए गठबंधन में शामिल हैं यह पार्टीयां
1.कांग्रेस 2. आम आदमी पार्टी 3. डीएमके 4. तृणमूल कांग्रेस 5. जेडीयू 6. आरजेडी 7. झारखंड मुक्ति मोर्चा 8. समाजवादी पार्टी 9. एनसीपी (शरद पवार गुट) 10. शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) 11. सीपीएम 12. सीपीआई 13. सीपीआई एमएल 14. नेशनल कांफ्रेंस 15. पीडीपी 16. आरएलडी 17. अपना दल (के) 18. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 19. केरल कांग्रेस (जोसेफ) 20. केरल कांग्रेस (मणि) 21. आरएसपी 22. एमडीएमके 23. केडीएमके 24. वीसीके 25. एमएमके 26. फॉरवर्ड ब्लॉक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *