विजीलेंस के निशाने पर चल रहे पूर्व सीएम चन्नी ने साधा सीएम मान पर निशाना

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

सीएम मान को दी पुराने प्रोफेशन में आने की सलाह, कहा.. राज्य चलाना उनके बस की बात नहीं

टाकिंग पंजाब
चंडीगढ। भृष्टाचार के आरोपो से घिरे व विजीलेंस के निशाने पर चल रहे पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने सीएम मान को उनकी विफलताएं गिनाते हुए कहा कि आप ने सवा साल में पंजाब का न पूरा होने वाला नुकसान किया है। पूर्व सीएम चन्नी ने तो यहां तक कह दिया कि सीएम मान को पुराने प्रोफेशन में आ जाना चाहिए।
        राज्य सरकार व सीएम पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब के पैसे को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को खुश करने में लगाया जा रहा है। पंजाब के संसाधनों को दिल्ली सरकार यूज कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस जहाज को केजरीवाल को घुमाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, उसका एक घंटे का खर्च करीब 10 लाख रुपए है। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पहले आप ने दिल्ली लूट कर वहां कब्जा कर लिया व अब पंजाब लूट कर पूरे देश पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह की कसम खा सरकार बनाई थी, लेकिन आज सरकार उन्हीं के आदर्शों को भूल गई है।
     आप सरकार का नशा मुक्त पंजाब का नारा विफल होता नजर आ रहा है, क्योंकि पंजाब का युवा आज नशे से मर रहा है। मगर सरकार को इससे कोई फर्क नहीं है। चन्नी ने कहा कि सरकार लड़कियों के लिए शराब ठेके खोल रही है, इससे बड़ी दुख की बात क्या होगी। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार तो बाढ़ पीड़ितों को भी मुआवजा देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सीएम मान इस सोच के मालिक नहीं है कि उन्हें पंजाब को बचाना व आगे लेकर जाना है। सरकार तो बाढ़ पीड़ितों को बचाने में भी नाकाम रही है।
     उधर पंजाब की मान सरकार दूसरे साल के कार्यकाल में भी करीब बीस हजार पदों पर भर्ती करेगी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। पंजाब सरकार ने यह फैसला सरकारी विभागों के कामकाज में तेजी लाने और कर्मचारियों से काम का बोझ घटाने के मकसद से लिया है। राज्य सरकार द्वारा सभी विभागीय प्रमुख को रिक्त पदों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री दफ्तर में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान विभागों, बोर्ड और कॉरपोरेशन के उच्च पदस्थ अधिकारियों से मीटिंग करेंगे। इसके बाद कैटेगरी-3 और कैटेगरी-4 के कर्मचारियों व अधिकारियों के ओर पदों पर भर्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *