जी 20 की पूरे वर्ल्ड में हो रही है खूब चर्चा… विदेशी मेहमानों के सामने एकजुट दिखे पक्ष-विपक्ष के नेता

आज की ताजा खबर देश

देश के नेताओं ने इक्टठा हो भारतीय लोकतंत्र की मजबूत परंपरा को दर्शाया.. विदेशी मेहमानों के बीच मोदी, नीतीश, ममता दिखे साथ-साथ

टाकिंग पंजाब
नईं दिल्ली। भारत के लिए एक बड़ा इंवेंट कहे जा रहे जी20 का सम्मेलन रविवार की शाम संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत में इस प्रकार हुआ कि सालों तक देश व दिल्ली के लोग इसे याद रखेंगे। दिल्ली कुछ ऐसे सजी व संवरी नजर आ रही थी कि ऐसा लगा मानो कोई उत्सव हो। दिल्ली वालों ने इसकी सराहना भी की। जी 20 सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों को डिनर का न्यौता भी दिया। सभी मेहमानों ने भारतीय व्यंजन का स्वाद भी लिया और संगीत का आनंद भी लिया। डिनर में विदेशी मेहमानों के अलावा देशी नेताओं को आमंत्रित किया गया था।
    इस डिनर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में केवल सुखविंद सिंह सुक्खू ही आए। डिनर की जारी की गई तस्वीरें बताती है कि पूरा माहौल किस प्रकार का रहा है। सभी के चेहरे खिले हुए दिखे और विदेशी मेहमानों के स्वागत में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पीएम नरेंद्र मोदी खुद देश के नेताओं को विदेशी मेहमानों से मिलाते दिखाई दिए। बड़ी बात यह रही कि इस दौरान पक्ष व विपक्ष एकजुट दिखाई दिया। दिल्ली में आयोजित हुए जी20 सम्मेलन में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। जी-20 डिनर के दौरान पीएम मोदी व बिहार के सीएम नीतीश कुमार गर्मजोशी से मिलते दिखाई दिए।
   पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं। ममता बनर्जी के जी20 डिनर में शामिल होने के फैसले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल भी उठाया। उन्होंने ममता बनर्जी ने पूछा कि इस रात्रिभोज में शामिल होने से क्या उनका नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ रुख कमजोर नहीं होगा। उधर विपक्ष को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार भी जी-20 के तहत दिए गए रात्रि भोज में पहुंचे। पीएम मोदी खुद उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलवाते दिखे। इन तस्वीरों को देख जहां तुछ लोग इन नेताओं से नाराज दिख रहे हैं व कईं तारीफ भी कर रहे हैं।
    इसकी राजनीतिक हल्कों में भी इसकी सराहना हो रही है। भले ही कोई इसे लेकर समीकरणों के बदलने की आशंका जताए लेकिन लगता तो ऐसा है कि देश के नेताओं ने विदेशी मेहमानों के सामने एकजुट होकर भारतीय लोकतंत्र की मजबूत परंपरा को दर्शाया है। विदेशी मेहमानों की बात करें तो इनमें जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेनअन्. कईं नेता मौजूद रहे। सबसे बड़ी बात यह रही कि यह जी20 समस्त विश्व में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *