भारत व कनाडा के रिश्तों के बीच आई खटास के बाद आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उगला जहर

आज की ताजा खबर क्राइम
2 नए वीडियो जारी कर कहा, हिंदुओं का देश भारत है और वे कनाडा को छोड़कर इंडिया लौट जाएं
टाकिंग पंजाब 
नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। पन्नू ने कहा है कि कनाडा की धरती सिर्फ खालिस्तानियों के लिए हैं। खालिस्तानी कनाडा के साथ हर समय खड़े हैं, यहां के संविधान को मानते हैं।
    सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 2 नए वीडियो जारी किए हैं। पहले वीडियो में उसने कहा है कि हिंदुओं का देश भारत है और वे कनाडा को छोड़कर इंडिया लौट जाएं। कनाडा में वही सिख रहेंगे, जो खालिस्तान समर्थक हैं। दूसरे वीडियो में खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 25 सितंबर को वैंकूवर, ओटावा और टोरंटो में भारतीय दूतावास बंद कराने की धमकी दी है। इसी के साथ एसएफजे ने डेथ ऑफ इंडिया यानी भारत मुर्दाबाद अभियान भी शुरू करने की बात कही है।
   आतंकी पन्नू ने कहा है कि उसका संगठन 25 सितंबर को ग्लोबल लेवल पर “डेथ टू इंडिया – बाल्कनाइज” कैंपेन शुरू करेगा।पन्नू ने कहा कि कनाडा के संविधान के अनुसार भी हिंदू यहां पर नहीं रह सकते हैं। उनका देश भारत है। उन्हें यहां रहने के लिए अपना धर्म बदलना होगा। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी ऐसे समय में जहर उगला है, जब दोनों देशों में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर तनातनी चल रही है।खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विदेशों में भारतीय दूतावासों को टेरर हाउस करार दिया।
   पन्नू ने कहा कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में हर रोज सिखों को कैसे मारना है, इसकी प्लानिंग होती है। इसके बाद विदेश में रह रहे सिखों की हत्याएं करवाई जा रही हैं।खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में मारे गए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारी संजय कुमार वर्मा को दोषी करार देते हुए कहा है कि किल इंडिया मूवमेंट के तहत कनाडा के सरी में 29 अक्टूबर को फिर से जनमत संग्रह यानी रेफरेंडम कराया जाएगा और वर्मा के खिलाफ वोटिंग करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *