एचएमवी में दीपावाली उत्सव-2023 का सफल आयोजन

शिक्षा

दीपावाली उत्सव के माध्यम से छात्राओं की मेहनत कला व अध्यापकों की गाइडेंस का प्रदर्शन होता है- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय के स्किल विभाग की ओर से दीपावाली उत्सव- 2023 का आयोजन किया गया। उत्सव का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने किया। उनके साथ डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा तथा डीन यूथ वैलफेयर नवरूप भी उपस्थित थे। इंटीरीयर डिजाइन, फैशन डिजाइन, होम साइंस तथा फाईन आर्ट्स विभाग की छात्राओं ने दीवाली उत्सव के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलात्मक व डिजाइनर वस्तुओं, वस्त्रों, एक्सेसरीज, फर्नीचर, दीपावाली पर सजावट के लिए प्रयोग होने वाले सामान आदि के स्टाल लगाए गए।         मल्टीमीडिया विभाग ने ग्रीटिंग कार्ड्स, ग्राफिक्स सर्टीफिकेट आदि का स्टाल लगाया। कास्मेटालिजी विभाग ने मेहंदी व नेल आर्ट का स्टाल लगाया। होम साइंस विभाग की ओर से स्वादिष्ट व्यंजनों के कई स्टाल लगाए गए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि दीपावाली उत्सव के माध्यम से छात्राओं की मेहनत कला व अध्यापकों की गाइडेंस का प्रदर्शन होता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने फैकल्डी हैड डॉ.राखी मेहता, डॉ. नीरू भारती शर्मा, रिशव, आशीष चड्ढा के प्रयास की प्रशंसा की तथा बेहतरी प्रदर्शनी के लिए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *