पुलिस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग को मारे धक्के; भगवंत मान बोले-इनके खून में रिश्वत है

पॉलिटिक्स

पुलिस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग को मारे धक्के; भगवंत मान बोले-इनके खून में रिश्वत है

टाकिंग पंजाब<चंडीगढ़ स्थित पंजाब CM के रेजिडेंस में कांग्रेसियों के धरने को लेकर बवाल हो गया। हालात इस कदर बिगड़े की चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग में धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में भरकर पुलिस थाने ले गई। कांग्रेसी CM भगवंत मान से मिलने आए थे। उनका कहना था कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर राजनीतिक बदलाखोरी के तहत केस दर्ज किया गया।

कांग्रेसियों के धरने पर CM भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी कि कांग्रेसी पंजाब को लूटने वालों का साथ दे रहे हैं।
कांग्रेसियों के धरने पर CM भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी कि कांग्रेसी पंजाब को लूटने वालों का साथ दे रहे हैं।

इसका जवाब भी अब CM भगवंत मान ने दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे दुख है कि बिना समय लिए पंजाब के बचे-खुचे कांग्रेसी मेरे घर पर आ गए। वह रिश्वत के केस का सामना कर रहे लीडरों के हक में आए थे। पंजाब को लूटने वालों का साथ देना सबूत है कि रिश्वत इनके खून में है। वह नारे लगा रहे थे कि साड्‌डे हक-ऐत्थे रख, इसका मतलब रिश्वतखोरी भी कांग्रेस का हक है।’

चंडीगढ़ में CM हाउस के अंदर प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता।
चंडीगढ़ में CM हाउस के अंदर प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता।

कांग्रेसी बोले- समय देकर बुलाया, फिर जलील किया

हिरासत में लिए कांग्रेसियों में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा के अलावा कई नेता शामिल हैं। उनका कहना था कि CM ने सुबह 10 बजे का समय दिया था। इसके बावजूद उन्होंने मुलाकात नहीं की। उलटा उन्हें CM हाउस के अंदर बुलाते वक्त जलील किया गया। उनकी तलाशी ली गई और मोबाइल बाहर रखवा लिए गए। पुलिस ने उन्हें एक बजे मुलाकात का वक्त दिया, लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *