दिल्ली में केंद्र सरकार खिलाफ हल्ला बोलेंगे पंजाब से 10 हजार कांग्रेसी

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

बढ़ती मंहगाई के मुद्दे पर 4 सितंबर को दिल्ली रवाना होंगे कांग्रेसी.. चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में हुआ फैंसला

राजा वड़िंग बोेले.. हमसे पूछा जाता है कि कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ? हमने कभी सिलेंडर 350 से ज्यादा नहीं होने दिया..

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। प्रदेश में बढती मंहगाई पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए पंजाब कांग्रेस ने दिल्ली में हल्ला बोलने की तैयारी कर ली है। पंजाब कांग्रेस 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए दिल्ली रवाना होगी। पंजाब से 10 हजार कांग्रेसी इस रोष धरने में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। इस मुद्दे पर मंगलवार को पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी ने चंडीगढ़ में मीटिंग की।

   इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग व सीएलपी लीडर प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि हमसे पूछा जाता है कि कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ?। उन्होंने कहा कि हमने कभी सिलेंडर 350 से ज्यादा नहीं होने दिया। इन्होंने 8 साल में ही 1150 का कर दिया।

डीएपी खाद कभी 450 से ऊपर नहीं गई लेकिन अब 1300 रुपए में मिल रही है। राजा वड़िंग ने कहा कांग्रेस ने काम किया, यह सरकारें तमाशा करती हैं कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी ने कहा कि पंजाब में पार्टी में सब ठीक है। सांसद मनीष तिवारी की नाराजगी के सवाल पर चौधरी ने कहा कि मुझे ऐसा कुछ नहीं नजर आ रहा। मुझे उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

  कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी का पूरे देश का सांझा मुद्दा है। हम सभी पंजाब से निकल कर  हिंदुस्तान को साथ जोड़ने का काम करेंगे व लोगों इस मुद्दे पर लामबंद करना है। इसके लिए युवाओं पर फोकस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *