सेंट सोल्जर ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

शिक्षा

छात्रों को भारतीय तिरंगे के सम्मान की दिलाई गई शपथ

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस संबंध में प्रिंसिपल सतविंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने फौजी जवानों के भेष में सजकर देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी और तिरंगे को सलाम किया। इसके अलावा छात्रों ने एक कोरियोग्राफी के द्वारा भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास को पेश किया। इस मौके पर छात्रों ने देश भक्ति के समूह गान तथा गीत भी पेश किए।       स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने विद्यार्थियों को बताया हर साल यह दिवस सात दिसंबर को मनाया जाता है, जिस की शुरुआत 1949 में की गई थी। हर वर्ष इस दिन के जरिए उन जवानों, एयरमेन और नाविकों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए। इस दिन के जरिए सैनिकों के कल्याण के लिए फंड भी इकतर किया जाता है। प्रिंसिपल सतविंदर कौर ने छात्रों भारतीय सेना को ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों को भारतीय तिरंगे के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने को समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *