सेंट सोल्जर के छात्रों ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा बचाने का दिया संदेश

शिक्षा

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस को समर्पित पेंटिंग प्रतियोगिता की गई आयोजित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस को समर्पित एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण की अलग-अलग विधियों के बारे में रंग-बिरंगे चार्ट ओर मॉडल बना कर प्राकृतिक ऊर्जा के संसाधनों को अधिक से अधिक उपयोग करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से यह हर साल 14 दिसंबर को मनाया जाता है।         इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यापत ऊर्जा स्रोतों के जितना संभव हो सकता उतना बचाना है और भविष्य की जरूरतों के लिए बचा कर रखना है। ऊर्जा स्रोतों के बारे में उन्होंने बताया कि हमारे पास बिजली, जीवाश्म ईंधन, कोयला, पानी और प्राकृतिक गैस इत्यादि ऊर्जा के स्रोत हैं, जो कि सीमित मात्रा में उपलब्ध है। जिस तरह से आज मनुष्य इनका उपयोग कर रहा है एक दिन ये सब खत्म हो जाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को बहुत सारी समस्याओं सामना करना पड़ेगा इसलिए हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए सीमित मात्रा में उपलब्ध ऊर्जा स्रोतों को बचाना है और यह तभी संभव होगा जब हम इस के प्रति जागरूक रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *